भिलाई

शराब विवाद बना खूनी संघर्ष, चाचा ने की भतीजे की लोहे के पाइप से हत्या, हुआ गिरफ्तार

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के रावणभाठा में शराब पीने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 2 मार्च की देर रात चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी चाचा आशीष साहू ने अपने ही भतीजे हेमंत साहू के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की मां की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी और पतासाजी शुरू की।

Advertisement

जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के 10 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपसी विवादों को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं और नशे की स्थिति में हिंसक व्यवहार से बचें।

Related Articles

Back to top button