रायगढ़

ऑपरेशन शंखनाद की बड़ी कार्रवाई, 10 गौवंश तस्करी से मुक्त

रायगढ़ जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है। लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 गौवंश को अवैध तस्करी से मुक्त कराया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 2 मार्च को लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घरघोड़ा की ओर से छाम, रेगड़ी, कुंजारा मार्ग होते हुए लगभग 10 गौवंश को मारते-पीटते उड़ीसा ले जा रहा है।

Advertisement

सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कुंजारा के पास नाकेबंदी कर एक संदिग्ध को 10 बैलों के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्याम सिदार, उम्र 44 वर्ष, निवासी फरसाबहार जिला जशपुर बताया। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

पुलिस ने 10 गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा एक लकड़ी का डंडा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button