Uncategorized

रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 14 हाइवा वाहन जप्त

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने थाना अकलतरा क्षेत्र में दबिश देकर 14 हाइवा वाहनों को जप्त किया है, जो अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे थे। यह कार्रवाई देर रात हाईवे रोड पर की गई, जिससे अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

Advertisement

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में की गई। मौके पर पकड़े गए सभी 14 हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित वाहन चालकों व मालिकों के खिलाफ गौण खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इसी तरह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button