Uncategorized

जांजगीर–अकलतरा में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संगठनात्मक प्रवास, राष्ट्रभाव और सम्मान का संदेश

(हिमांशु लाल) : जांजगीर–अकलतरा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संगठनात्मक प्रवास गरिमामय और प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक संतोष साहू के आगमन पर अकलतरा नगर में पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

Advertisement

इस दौरान संगठन और समाज के बीच आपसी विश्वास और समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
नगर पालिका परिषद अकलतरा की अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के सम्मान, उनके कल्याण और भावी कार्ययोजना को लेकर सार्थक चर्चा हुई। प्रवास के दौरान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिय अनुज तामेश्वर साहू, युवा मोर्चा कार्यकर्ता सुमन धीवर सहित कई पदाधिकारी और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Advertisement

अपने संबोधन में संतोष साहू ने कहा कि पूर्व सैनिक केवल सेवानिवृत्त जवान नहीं, बल्कि राष्ट्र के अनुशासित प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों के अनुभव और राष्ट्रनिष्ठा को समाज और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व सैनिकों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और संगठनात्मक मजबूती का संकल्प दोहराया गया। जय हिंद।

Related Articles

Back to top button