छत्तीसगढ़

विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत वृद्धि की ओर

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इस सर्वेक्षण में राज्य की आर्थिक स्थिति और अगले वर्ष के संभावित विकास दर को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दिए गए हैं।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत वृद्धि की ओर अग्रसर है। 2025–26 के लिए अनुमान है कि राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी GSDP इस वर्ष करीब 11.57% की वृद्धि दर के साथ 6.31 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

Advertisement

सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं—
कृषि क्षेत्र: 12.53% बढ़ोतरी का अनुमान
उद्योग क्षेत्र: 10.26% तक विस्तार की संभावना
सेवा क्षेत्र: सबसे तेज़ बढ़त के साथ 13.15% वृद्धि
स्थिर भावों पर कुल आर्थिक वृद्धि 8.11% रहने का अनुमान है।

Advertisement

पिछले आर्थिक वर्ष 2024–25 के आंकड़ों पर नजर डालें तो—
कुल वृद्धि 10.50% दर्ज हुई
कृषि क्षेत्र में 11.76% की वृद्धि
उद्योग क्षेत्र में 9.91% की बढ़ोतरी
सेवा क्षेत्र ने 10.08% की मजबूती दिखाई
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में लागू सरकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव साफ़ तौर पर दिखाई दे रहे हैं, जिससे समग्र आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिल रही है।

 

इसके अलावा, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। 2025–26 के लिए प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपए अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10.07% अधिक है। वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए कहा कि यह बढ़त सतत विकास और योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button