छत्तीसगढ़

नक्सलियों की साजिश नाकाम: बीजापुर में 6 IED बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना उसूर क्षेत्र में केरिपु 229 वाहिनी की टीम ने ताड़पाला बेस एरिया में सघन सर्चिंग के दौरान दक्षिण दिशा की ओर नाले के पास लगाए गए 2 आईईडी बरामद किए। इनमें एक आईईडी बियर बॉटल में और दूसरा बीजीएल में प्लांट किया गया था। आगे की तलाशी में जमीन के भीतर डंप कर रखे गए विस्फोटक और माओवादी सामग्री भी जब्त की गई।

Advertisement

बरामद सामग्री में 40 नग बीजीएल, 35 बीजीएल राउंड, 90 बैटरियां, डायरेक्शनल आईईडी निर्माण के लिए लोहे की पाइप, कच्चे ग्रेनेड बनाने की सामग्री, लोहे की प्लेट, लेथ मशीन के पार्ट्स, आयरन कटर ब्लेड, प्लास्टिक ड्रम, स्टील ट्रंक, वाटर पंप, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, मैगजीन पाउच सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने सभी आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

Advertisement

इसी क्रम में केरिपु 22वीं और 214वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने थाना भोपालपटनम क्षेत्र के कोंडापड़गु इलाके में एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग अभियान के दौरान 4 बियर बॉटल आईईडी बरामद किए। वहीं उसूर क्षेत्र के कमलापुर जंगल और थाना गंगालूर के कोरचोली में बनाए गए अवैध माओवादी स्मारकों को भी ध्वस्त किया गया। जिले में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button