छत्तीसगढ़
जनगणना 2027 की तैयारी शुरू : छत्तीसगढ़ में मनोज पिंगुआ बने नोडल अधिकारी

रायपुर – जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के तहत केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 में भारत की जनगणना कराने की घोषणा की है। यह अधिसूचना 16 जून 2025 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित की गई। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन ने जनगणना गतिविधियों के समन्वय के लिए मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग को राज्य का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।




