बिलासपुर

बिजली दरों पर जन-सुनवाई कल, बिलासपुर क्षेत्र के उपभोक्ता ऑनलाइन जुड़ सकेंगे

बिलासपुर – क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की बिजली दरों के निर्धारण को लेकर जन-सुनवाई आयोजित की जा रही है, जिसमें उपभोक्ता अपने सुझाव और आपत्तियाँ दर्ज करा सकेंगे।

Advertisement

द्वारा बिजली कंपनियों की टैरिफ और राजस्व आवश्यकताओं से संबंधित याचिकाओं पर यह सुनवाई की जा रही है। पहली बार राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए क्षेत्रवार ऑनलाइन जुड़ने की सुविधा दी गई है। बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और जीपीएम जिले के उपभोक्ता इसमें भाग ले सकेंगे।बिलासपुर क्षेत्र के लिए ऑनलाइन जन-सुनवाई 17 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगी। उपभोक्ता तिफरा स्थित के कार्यपालक निदेशक कार्यालय में उपस्थित होकर रायपुर स्थित आयोग कार्यालय से सीधे जुड़ सकेंगे।

Advertisement

इसके अलावा, रायपुर में आयोग कार्यालय में 19 और 20 फरवरी को प्रत्यक्ष जन-सुनवाई भी होगी, जिसमें कृषि, घरेलू, गैर-घरेलू, उद्योग, स्थानीय निकाय और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि अलग-अलग समय पर अपनी आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। याचिकाओं का विस्तृत विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।बिलासपुर क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं और संगठनों से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है, ताकि बिजली दरों के निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button