खेल

टी20 विश्व कप 2026 : भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। भारत की ओर से ईशान किशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

Advertisement

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। शुरुआत से ही विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और पूरी टीम निर्धारित ओवर पूरे होने से पहले ही 114 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित लाइन-लेंथ के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisement

भारत ने यह मुकाबला  से जीतते हुए टी20 विश्व कप 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एक और यादगार विजय दर्ज की, वहीं ईशान किशन की पारी मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रही।

Related Articles

Back to top button