रायपुर

रायपुर सेंट्रल जेल से पेशी पर आए दो विचाराधीन कैदी कोर्ट परिसर से फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से पेशी पर लाए गए दो विचाराधीन कैदियों के कोर्ट परिसर से फरार होने से हड़कंप मच गया है। पेशी से पहले ही दोनों कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक फरार हुए कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है, जो हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में जेल में बंद थे। दोनों न्यायिक अभिरक्षा में थे और नियमित पेशी के तहत कोर्ट लाए गए थे। बताया जा रहा है कि उस समय वे कोर्ट मोहऱिर की अभिरक्षा में थे। मौके पर कैदियों के न मिलने पर पहले पुलिसकर्मियों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जेल प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

Advertisement

फिलहाल सिविल लाइन्स थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। इस मामले में सिविल लाइन थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 262 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button