छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुँचीं। रायपुर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल देखा गया।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर स्वागत संदेश साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर माननीय राष्ट्रपति का आगमन प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने मां दंतेश्वरी की पावन, ऐतिहासिक और आस्था से परिपूर्ण धरती पर राष्ट्रपति मुर्मु का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत से सुसज्जित बस्तर अंचल में राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति प्रदेश के विकास, जनजातीय अस्मिता और नई संभावनाओं को और अधिक सशक्त करेगी। उन्होंने बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से राष्ट्रपति को सादर अभिनंदन और हार्दिक स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button