रायपुर

रायपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सट्टा,जुआ, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा.

राजधानी रायपुर के पश्चिम क्षेत्र में पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त रायपुर के निर्देश पर DCP (WEST) संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में यह सघन अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और संबंधित ACPs के मार्गदर्शन में पश्चिम रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग, कॉम्बिंग गश्त और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Advertisement

इस दौरान पुलिस ने
➡️ 04 सट्टा प्रकरणों में कार्रवाई
➡️ 15 व्यक्तियों पर BNSS की धारा 126, 135 और 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
➡️ 06 गुंडा और निगरानी बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की।

Advertisement

इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 05 प्रकरण, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 01 मामला और COTPA Act के तहत 17 मामलों में कार्रवाई की गई, वहीं जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत भी 01 प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

ऑनलाइन चाकू मंगवाने वालों की जांच में 03 चाकू जब्त किए गए, जबकि अन्य मामलों में पूर्व में जमा किए जाने की पुष्टि की गई।कबाड़ी दुकानों, बैंक शाखाओं, एटीएम, बस स्टैंड भाठागांव, संवेदनशील कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों में सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग की गई।

 

पुलिस ने जेल से रिहा आदतन अपराधियों की तस्दीक की, 02 गिरफ्तारी वारंट तामील किए और वाहन चेकिंग के दौरान 02 दोपहिया वाहनों पर MV Act के तहत कार्रवाई की। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई सट्टेबाजों, अड्डेबाजों, अवैध शराब कारोबारियों और असामाजिक तत्वों के लिए एक कड़ा संदेश है।पुलिस ने साफ किया है कि पश्चिम रायपुर में कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button