छत्तीसगढ़

DSP से ASP बने अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रायपुर से सामने आ रही है। डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Advertisement

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 16 अधिकारियों को एएसपी के पद पर नई पदस्थापना दी गई है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को अब नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी करने के उद्देश्य से किया गया है।

Advertisement

जारी आदेश में अलग-अलग जिलों और इकाइयों में एएसपी पद पर अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button