गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
मरवाही में दिखा दुर्लभ हनी बैजर, गांव में जोड़े की मौजूदगी से बढ़ी हलचल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : गौरेला-पेंड्रा-मारवाही – मरवाही वन मंडल क्षेत्र में एक दुर्लभ वन्य जीव हनी बैजर देखे जाने से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। मरवाही रेंज के उसाड़ गांव में ग्रामीणों ने हनी बैजर के जोड़े को अटखेलियां करते देखा, जिसका वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया गया।
बताया जा रहा है कि हनी बैजर बेहद कम दिखने वाला वन्य जीव है और इसकी मौजूदगी वन क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का संकेत मानी जाती है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि हनी बैजर सुरक्षित रह सके और किसी तरह की अनहोनी न हो।




