देश

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान क्रैश, बारामती में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का विमान आज सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुई, जब विमान रन-वे पर उतर रहा था।

Advertisement

घटना स्थल पर भारी धुएं का गुबार और विमान के मलबे के दृश्य देखे गए हैं। स्थानीय बचाव और राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य जारी है, वहीं दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Advertisement

प्राथमिक रिपोर्टों के मुताबिक विमान में कुल छह यात्री सवार थे, जिनमें कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और अब तक कुछ लोगों की मौत की खबरें भी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई हैं। हालांकि यह आंकड़े आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुए हैं।

 

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान में डिप्टी सीएम अजित पवार भी सवार थे, और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। उनका इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में जारी बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

 

पवार बारामती किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे — बारामती को उनके राजनीतिक गढ़ के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा, दुर्घटना के कारणों की जांच आगे चल रही है और प्रशासन घटना की विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगा।

Related Articles

Back to top button