रायगढ़

मवेशी तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गौवंश मुक्त, तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़ ज़िले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस कार्रवाई में 8 गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया गया है, वहीं एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

मामला थाना लैलूंगा क्षेत्र के कटेलपारा का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए, बिना चारा-पानी उड़ीसा की ओर पैदल ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Advertisement

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जलंधर यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी बैस्कीमुड़ा, थाना लैलूंगा बताया। पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर गौवंशों को उड़ीसा ले जाना स्वीकार किया, लेकिन किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत के 8 गौवंश और एक लकड़ी का डंडा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि मवेशी तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button