छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में गोल्ड माइन्स निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, तंजानिया खदान का झांसा देकर फंसाया

रायपुर से एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। तंजानिया में सोने की खदान में निवेश और भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में रायपुर निवासी समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा ने यश शाह नामक युवक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय और सिविल लाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ितों के अनुसार आरोपी यश शाह ने खुद को तंजानिया गणराज्य में गोल्ड माइन का मालिक बताते हुए निवेश का प्रस्ताव दिया। आरोपी के झांसे में आकर एस.के.एम. बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड के नाम से एक भागीदारी फर्म बनाई गई। इसके बाद भारत और तंजानिया स्थित बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई।

Advertisement

आरोप है कि रकम मिलने के बावजूद न तो तंजानिया में कोई खनन कार्य शुरू हुआ और न ही निवेश से जुड़ी कोई पारदर्शी जानकारी पीड़ितों को दी गई। बाद में जांच में सामने आया कि तंजानिया के कानून के तहत विदेशी नागरिकों को गोल्ड माइन का स्वामित्व या प्रत्यक्ष भागीदारी की अनुमति ही नहीं है। इसके बावजूद कूटरचित दस्तावेज दिखाकर निवेश कराया गया।

Advertisement

पीड़ितों का यह भी आरोप है कि फर्म के तंजानिया स्थित बैंक खाते से करीब 70 हजार अमेरिकी डॉलर बिना उनकी जानकारी के निकाल लिए गए। मामले को सुनियोजित षड्यंत्र, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत बताया गया है।सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले में दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button