छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

बीजापुर – पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच भीमा मडकम की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लोगों के बीच खेत में इस वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार भीमा मडकम आज ही दंतेवाड़ा के बचेली से अपने गांव लौटा था। इससे पहले भी उस पर नक्सल हमला हो चुका था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button