बलौदाबाजार
गैस सिलेंडर से भरी ट्रक से भिड़ी बाइक, एक की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

बलौदाबाजार। जिले के लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और एचपी गैस सिलेंडर लोड ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए कसडोल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर से भरा ट्रक कसडोल की ओर जा रहा था, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




