महासमुंद

पुलिस ने 1 साल पुराने अंधे कत्ल का किया खुलासा, लालच में महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब एक साल से लंबित अंधे कत्ल के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला थाना तुमगांव क्षेत्र का है, जहां जनवरी 2025 में लापता हुई महिला का शव अप्रैल 2025 में कोडार डेम के जंगल से जली हुई अवस्था में बरामद हुआ था।डीएनए जांच के बाद मृतिका की पहचान सुनीता रजक, उम्र 55 वर्ष, निवासी धमतरी के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला पटेवा मड़ई मेला देखने आई थी और महासमुंद जाने के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल में लिफ्ट देकर उसे अपने झांसे में लिया।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपी सूरज ध्रुव ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने लालच और लूट की नीयत से महिला की गला घोंटकर हत्या की और पहचान छुपाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। आरोपी के कब्जे से मृतिका के सोने-चांदी के गहने और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

Advertisement

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी सूरज ध्रुव पहले भी वर्ष 2018 में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वैज्ञानिक पद्धति, डाटा विश्लेषण और मजबूत फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए महासमुंद पुलिस ने इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया, फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना तुमगांव पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button