बिलासपुर

तेज रफ्तार हाइवा ने कार को मारी टक्कर युवती की मौत, तीन घायल….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में तेज रफ्तार और ओवरटेक की लापरवाही ने एक युवती की जान ले ली। सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवती की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब कार ओवरटेक कर रही थी और पीछे से आ रहे रेत से भरी हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा गुरुवार रात करीब 11.30 बजे सरकंडा थाना क्षेत्र के इंदिरा विहार गेट के सामने नूतन चौक पर हुआ। जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक CG 12 AU 0995 में चार लोग सवार थे, जो पार्टी के बाद होटल लौट रहे थे। कार चालक ने मुरुम से भरे हाइवा को ओवरटेक किया और अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहे हाइवा ने कार को टक्कर मार दी।

Advertisement

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे की सीट पर बैठी युवती अंशु को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल तीन युवकों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सरकंडा थाना पुलिस के अनुसार देर रात नूतन चौक पर कार और हाइवा की टक्कर हुई है। एक युवती की मौत हुई है और तीन युवक घायल हैं। घायलों का इलाज सिम्स में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे नूतन चौक पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और भीड़ हटाकर यातायात बहाल कराया।फिलहाल पुलिस हाइवा चालक और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है।

 

 

Related Articles

Back to top button