देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में पुणे के दीनानाथ मंगेश्कर अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वे इलाजरत थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर 2 बजे पुणे के एरंडवाने स्थित उनके आवास ‘कलमाड़ी हाउस’ में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर बैकुंठ श्मशान भूमि में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement

सुरेश कलमाड़ी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। वे कई बार पुणे से लोकसभा सांसद रहे और यूपीए सरकार में रेल राज्य मंत्री के पद पर भी कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ यानी IOA के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

हालांकि वर्ष 2010 के कॉमनवैल्थ गेम्स भ्रष्टाचार मामले में उनका नाम सामने आने के बाद वे विवादों में आ गए थे। फंड के दुरुपयोग के आरोपों के चलते वर्ष 2011 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

सार्वजनिक जीवन में दशकों तक सक्रिय रहे सुरेश कलमाड़ी के निधन को भारतीय राजनीति के एक युग का अंत माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button