छत्तीसगढ़

खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो आईटीआई छात्रों की मौत

मोहला। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम मेटेपार में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे ब्रेकडाउन अवस्था में खड़ी 14 चक्का ट्रक में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई से सरिया लेकर हैदराबाद जा रही ट्रक दो दिनों से इंजन खराब होने के कारण सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान मोहला विकासखंड के ग्राम कंदाडी निवासी और मोहला आईटीआई के छात्र सेवन चिराम और फकीर खरे खरखरा बांध से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे उनकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी ट्रक से टकरा गई।

Advertisement

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट के टुकड़े-टुकड़े हो गए और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अश्वनी राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को अंबागढ़ चौकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button