छत्तीसगढ़

ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के थाना कोहकमेटा क्षेत्र अंतर्गत कैंप कोड़नार में ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।जानकारी के मुताबिक, दिनांक 25 दिसंबर 2025 को कैंप कोड़नार में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 428 पिंगल जुरी ने आज सुबह अपनी सर्विस रायफल से स्वयं को गोली मार ली। गोली लगने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।

Advertisement

घटना के तुरंत बाद साथी जवानों द्वारा घायल आरक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान की मौत हो गई।

Advertisement

प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण स्वास्थ्यगत समस्या बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इस घटना के बाद कैंप सहित पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button