रायपुर

नाचने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरला थाना क्षेत्र के सतनाम चौक में जयंती समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

Advertisement

मृतक की पहचान नीतिल खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जयंती समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने नीतिल खरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उरला थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Related Articles

Back to top button