रायपुर

महिला पत्रकार को ट्रेलर ने रौंदा, हालत गंभीर, अस्पताल में ईलाज जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें उस वक्त कुचल दिया, जब वे सड़क पार कर रही थीं। हादसे में उनका मोबाइल फोन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तत्काल संपर्क में दिक्कत आई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के केजुअल्टी ट्रॉमा यूनिट में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला पत्रकार की हालत नाजुक बनी हुई है। पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और सर्जरी के साथ अंपुटेशन की आशंका भी जताई जा रही है।

Advertisement

थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर वाहन की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिवार और मीडिया जगत ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए महिला पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

Related Articles

Back to top button