जशपुर
जशपुर में हाथियों की धमक, फसलों को भारी नुकसान, गांवों में अलर्ट जारी

जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों की बड़ी मौजूदगी से ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई है। ओडिशा की सीमा से 38 हाथियों का दल इलाके में प्रवेश कर चुका है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, जंगली हाथियों का यह बड़ा दल ओडिशा से होते हुए तपकरा वन परिक्षेत्र में पहुंचा है। हाथियों का मूवमेंट लगातार जारी है, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने खेतों में घुसकर धान समेत अन्य फसलों को रौंद दिया है।
स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने प्रभावित गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को जंगल और हाथी प्रभावित क्षेत्रों में न जाने, रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।




