छत्तीसगढ़

तांत्रिक की करतूत: लड्डू में नशीली दवा मिलाकर खिलाया, सोना लेकर हुआ फरार, 5 बेहोश

गरियाबंद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव में एक तांत्रिक ने पूजा–पाठ के बहाने परिवार के लोगों को नशे की दवा मिली लड्डू खिला दिए। इस घटना में कुल 8 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, जिनमें से एक ही परिवार के 5 लोग बेहोश हो गए।

Advertisement

परिजनों के बेहोश होने के बाद आरोपी तांत्रिक घर में रखे करीब 60 हजार रुपये के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक सत्यनारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी सत्यनारायण साहू रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने घर में पूजा–पाठ कराने के बहाने प्रसाद में नशीली दवा मिलाई थी।

इस घटना में बेहोश हुए 5 लोगों का इलाज महासमुंद जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button