छत्तीसगढ़
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में होंगे शामिल….

रायपुर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। अपने दौरे के तहत आज वे दोपहर 1.30 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2.45 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे।
जगदलपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 2.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस दौरे को बस्तर क्षेत्र में खेलों के विकास और युवाओं के प्रोत्साहन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




