छत्तीसगढ़
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, शासन ने जारी किया आदेश….

रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा एवं सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से उनके नाम के सम्मुख कॉलम (4) में दर्शाए गए विभागों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश आगामी निर्देश जारी होने तक प्रभावी रहेगा।


शासन का यह कदम विभिन्न विभागों में लंबित कामों की गति बढ़ाने और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




