रायपुर

रायपुर में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे की तैयारी तेज़, पुलिस की बड़ी बैठक, 2,000 जवान तैनात होंगे सुरक्षा में

रायपुर में होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका एक दिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। स्टेडियम BCCI को हैंडओवर होने के बाद पहली बार मैच हो रहा है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है। इसी को लेकर आज रायपुर पुलिस की अहम बैठक जारी है।

Advertisement

मैच से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पुख्ता करने के लिए IG रायपुर रेंज और DIG गिरिजाशंकर जायसवाल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में SSP रायपुर समेत ASP और DSP स्तर के सभी अधिकारी मौजूद हैं।

Advertisement

पुलिस प्रशासन ने मैच के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए व्यापक प्लान तैयार किया है। BCCI के सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम, होटल और खिलाड़ियों के पूरे रूट पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अलग से प्लान बनाया गया है। मैच के दिन लगभग 2,000 पुलिस अफसर और जवान विभिन्न पॉइंट्स पर तैनात रहेंगे, जिनमें ट्रैफिक पुलिस, जिला पुलिस और विशेष सुरक्षा दल शामिल हैं।

खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तक, पूरे मार्ग पर सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारी स्वयं निगरानी करेंगे, और सभी यूनिट समन्वय के साथ काम करेंगी।भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए रायपुर पुलिस की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था के साथ प्रशासन मैच को सफल बनाने में जुटा है।

 

Related Articles

Back to top button