बिलासपुर

रेलवे स्टेशन के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में गुंडागर्दी, चाकूबाजी और सरेआम मारपीट की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से मारपीट और दबंगई के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। स्थिति यह है कि आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में स्थानीय बदमाश खुलेआम सड़क पर हिंसा को अंजाम दे रहे हैं।
ताज़ा मामला बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस और साईं मंदिर मुख्य मार्ग का है। यहां पार्सल ऑफिस के सामने दो गुटों में जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisement

 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्ष बेल्ट, डंडे और हाथापाई के साथ एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम वहीं होता है, जहाँ आरपीएफ और तोरवा थाना की टीम अक्सर तैनात रहती है। बावजूद इसके, बदमाशों में कानून का कोई डर नजर नहीं आ रहा है।

राहगीरों और आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, लेकिन झगड़ा रोकने की कोशिश करते हुए कोई भी नजर नहीं आता। वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस इन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करेगी? क्या शहर में बढ़ती गुंडागर्दी पर लगाम लग पाएगी? फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर निगाहें टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button