छत्तीसगढ़

दितवाह तूफान का असर, छत्तीसगढ़ में तापमान गिरा, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में ठंड अचानक तेज़ हो गई है… उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाएँ अब सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर और जशपुर को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही हैं। इधर बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ में तब्दील हो चुका है… समुद्र में तूफान के तेवर लगातार प्रचंड हो रहे हैं।दोनों सिस्टम एक तरफ जमीनी स्तर पर शीतलहर… दूसरी तरफ समुद्र में उठता चक्रवात…मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Advertisement

उत्तर छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने ठंड की पहली बड़ी मार शुरू कर दी है।मौसम विभाग का कहना है अगले 24 घंटों में कई जगहों पर शीतलहर चलने की पूरी संभावना है। सुबह घनी धुंध, दोपहर में कड़क ठंडी हवा, और रात में तापमान में तेज गिरावट…मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सीज़न की पहली मजबूत शीतलहर है।

Advertisement

उत्तरी छत्तीसगढ़ ठंड से जमा हुआ है… और इसी बीच समुद्र में दूसरा मौसम तंत्र तेज़ी से खतरनाक हो रहा है।दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के पास बना गहरा दबाव, आज सुबह 11:30 बजे चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ में बदल गया। तूफान इस वक्त ➡ उत्तर–उत्तर-पश्चिम दिशा में 15 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अगले 24–36 घंटे बेहद अहम। मौसम विभाग के मुताबिक 30 नवंबर की सुबह तक यह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा।

तूफान के दौरान 70–80 किमी/घंटा की तेज हवाएँ,भारी से अति भारी बारिश, तटीय इलाकों में ऊँची समुद्री लहरें परिस्थितियों को चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं।छत्तीसगढ़ पर इसका सीधा प्रभाव नहीं दिखेगा, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड और बढ़ सकती है।

शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर और तीव्र हो सकती है मौसम के दो चरम रूप एक साथ सक्रिय हैं। जमीन पर ठंड की तेज दस्तक… और समुद्र में उठता चक्रवाती तूफान दितवाह। दोनों स्थितियों को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है।

फिलहाल छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है…
और मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button