जांजगीर-चाम्पा

सड़क हादसे में 5 की मौत, फरार ट्रक चालक गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा – सुकली चौक हाइवे पर बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

बीती रात करीब 12:30 बजे, जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली एनएच रोड में तेज रफ़्तार ट्रक ने लापरवाही से चलते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही जांजगीर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को देर रात ही अस्पताल पहुंचाकर तत्काल उपचार सुनिश्चित कराया।

Advertisement

ट्रक चालक अजीत कुमार, पिता हरिंदर राय
उम्र – 23 वर्ष
निवासी – मूडा, थाना गोरखा, जिला छपरा (बिहार)

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।भीषण हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button