जशपुर

जशपुर पुलिस ने पकड़ा गौतस्करी का नया हथकंडा, एसएसपी के निर्देशन में ऑपरेशन शंखनाद को फिर मिली सफलता.

जशपुर पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद के तहत फरसाबहार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। टमाटर की सब्जी की आड़ में की जा रही गौ तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पिकअप वाहन से 13 गौवंशों को बरामद किया, जिनमें एक की मौत हो चुकी थी।

Advertisement

25 नवंबर की रात जानकारी मिलने पर पुलिस ने पिकअप (JH-01DQ-5773) का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन खेत में छोड़कर भाग गया। वाहन में ऊपर टमाटर की कैरेट रखकर नीचे गौवंशों को ठूंसकर भरा गया था।

Advertisement

पुलिस ने मृत गौवंश का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कराया तथा 12 जीवित गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। वाहन जब्त कर बीएनएस की धारा 281 और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस का मुखबिर तंत्र मजबूत है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button