विवेक शर्मा बनाये गए छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता…..

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नए महाधिवक्ता की नियुक्ति कर दी है। अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत विवेक शर्मा को अब राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत का इस्तीफा सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि विवेक शर्मा लंबे समय से राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण मामलों में कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाते आ रहे थे। उनकी कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
दूसरी ओर, पूर्व महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत के इस्तीफे को स्वीकार कर दिया गया है। वे विभिन्न संवैधानिक और प्रशासनिक मामलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
विवेक शर्मा की नियुक्ति के बाद अब सभी की निगाहें उन महत्वपूर्ण कानूनी मामलों पर होंगी जिन्हें वे आगे संभालने वाले हैं। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से राज्य सरकार की कानूनी रणनीतियों को नई दिशा मिलेगी।




