छत्तीसगढ़

रायपुर में ODI मैच की तैयारियां पूरी, 22 नवंबर से शुरू होगी टिकट बिक्री, स्टूडेंट्स को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मुकाबला 3 दिसंबर को होगा और टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 22 नवंबर से शुरू की जाएगी।

Advertisement

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने इस बार दर्शकों को बड़ी राहत दी है। खास तौर पर छात्रों के लिए टिकट दरें कम की गई हैं। पिछली बार जहाँ स्टूडेंट टिकट 1000 रुपए का था, वहीं इस बार महज़ 800 रुपए में मिलेगा। छात्र अपनी वैध ID दिखाकर एक टिकट खरीद सकेंगे।

Advertisement

अन्य दर्शकों के लिए लोअर और अपर सीटों के टिकट 1500 से 3500 रुपए के बीच उपलब्ध रहेंगे। पवेलियन और कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकटों की कीमत 20 हजार रुपए तक जा सकती है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग 22 नवंबर से ticketgini.in पर शुरू होगी, जबकि फिजिकल टिकट 24 नवंबर से रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उपलब्ध रहेगी।

3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर क्रिकेट संघ ने दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की है। उन्हें मैच निशुल्क दिखाया जाएगा और आने-जाने हेतु बस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे मुकाबले को लेकर शहर के क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह चरम पर है। टिकट खिड़की खुलते ही भारी भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button