छत्तीसगढ़

प्रदेश में बढ़ी ठंड, उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर तेज़, अंबिकापुर सबसे ठंडा….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक तेज़ कर दी है। प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले पाँच दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

Advertisement

अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया है, जहाँ न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। वहीं सरगुजा संभाग के सुरजपुर और कोरिया जिलों में भी तेज़ शीतलहर चल रही है। पेंड्रारोड में पारा 9 डिग्री, दुर्ग में 10.2 डिग्री, जबकि बिलासपुर और माना में 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में भी ठंड बढ़ने लगी है, जहाँ तापमान 14 डिग्री तक पहुँच गया है।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर की ठंडी हवाओं के चलते अगले पाँच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है। लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button