बिलासपुर

रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा करने से पहले पढ़ ले ये खबर….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत काम तेजी से जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के चांपा-खरसिया सेक्शन के सारागांव स्टेशन में चौथी लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 13 से 17 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान रेल यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

Advertisement

प्रभावित गाड़ियाँ इस प्रकार हैं 14 से 17 नवंबर तक बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
13 से 16 नवंबर तक बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। 14 से 17 नवंबर तक रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी।

इसके अलावा, गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक बिलासपुर तक ही चलेगी और बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। वहीं, झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर भी इन तारीखों में बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच नहीं चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन का समय और परिचालन स्थिति की जानकारी लेकर ही प्रस्थान करें। यह कार्य पूरा होने के बाद बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में ट्रेनों की गति और परिचालन क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।

 

Related Articles

Back to top button