छत्तीसगढ़

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता : 37 लाख के इनामी 7 नक्सलियों ने हथियार डालकर किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले के उदंती एसीएफ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिली है। यहां शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सात सक्रिय नक्सलियों ने कुल 37 लाख रुपए के साथ आत्मसमर्पण किया है।

Advertisement

गरियाबंद में आत्मसमर्पण करने वालों में 8 लाख रुपए इनामी नक्सली लुनी माड़वी उर्फ जग्गर सिंह, 8 लाख की इनामी वज्रता उर्फ सुगर, 5 लाख की इनामी धेयी उर्फ तइह, 5 लाख की इनामी युंजुर उर्फ अवनी, 5 लाख की इनामी नानू, 5 लाख की इनामी डाफर और 1 लाख की इनामी मयेश शामिल हैं।

Advertisement

सभी ने अपने हथियारों और 6 सहयोगियों के साथ आत्मसमर्पण किया। प्रशासन ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें नकद प्रोत्साहन, आवास और रोजगार सुविधाएँ दी जाएंगी।

गौरतलब है कि उदंती क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा बलों की लगातार दबिश और ग्राम स्तरीय संपर्क अभियानों से नक्सली संगठन पर दबाव बना है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे अब हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं।

 

शासन और पुलिस का कहना है कि यह आत्मसमर्पण अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि बाकी नक्सली भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

Related Articles

Back to top button