मुंगेली

पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारा पति गिरफ्तार, घरेलू विवाद बनी वजह..…

(हिमांशु लाल) : मुंगेली/लोरमी – तेंदुआ गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, ग्राम तेंदुआ निवासी मिथुन मेहर और उसकी पत्नी सीमा मेहर शनिवार रात गौरा-गौरी कार्यक्रम देखकर घर लौटे थे। इसी दौरान देर रात करीब 2 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ। झगड़े के दौरान आरोपी मिथुन ने पत्नी को धक्का दिया, मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Advertisement

सुबह गांव के कोटवार ने महिला का शव घर में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया, जिसमें गले पर फांसी जैसे निशान और शरीर पर चोट के निशान पाए गए। एफएसएल टीम और स्निफर डॉग की मदद से साक्ष्य एकत्र किए गए।

आरोपी मिथुन मेहर ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए हत्या में इस्तेमाल नायलॉन का पट्टा बरामद कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button