छत्तीसगढ़
विधानसभा भवन लोकार्पण से पहले अमित जोगी हाउस अरेस्ट….

रायपुर – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के अध्यक्ष अमित जोगी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। जोगी निवास पर सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल, अमित जोगी ने कल एक प्रेस वार्ता में नए विधानसभा भवन का नाम मिनीमाता के नाम पर नहीं रखे जाने का विरोध किया था। उन्होंने इस विरोध के प्रतीक के रूप में कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र को जलाया था।
आज विधानसभा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अमित जोगी ने काला झंडा दिखाने और कार्यक्रम का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। इसी संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं और उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया गया है।




