छत्तीसगढ़

कमजोर पड़ा चक्रवात मोंथा, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार, मौसम में घुली ठंडक….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : चक्रवात मोंथा का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नज़र आ रहा है। इसका अवशेष एक निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में उत्तर-पश्चिम झारखंड और आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों में यह सिस्टम बिहार की ओर बढ़ते हुए और कमजोर हो जाएगा।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में आज यानी 1 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ में केंद्रित रहेगा। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है।

Advertisement

कल के बाद प्रदेश में बारिश में कमी आने की संभावना है, और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा।

राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आज आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, मोंथा का असर अब कम हो चुका है, लेकिन मौसम में हल्की ठंडक और ताजगी का अहसास आने वाला है।

Related Articles

Back to top button