मुंगेली

सोने के लॉकेट और नकदी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले के फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने सोने के लॉकेट और नकदी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, दिनांक 15-16 मई 2025 की रात एक प्रार्थी फुलचंद गेंदले के घर से 8 नग सोने के लॉकेट, 10,000 रुपये नकद और एक मोबाईल चोरी हो गया था। घटना की रिपोर्ट थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

Advertisement

पुलिस की जांच और मुखबिर सूचना के आधार पर 23 अक्टूबर 2025 को संदेही गंगाराम दिवाकर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की और चोरी किए गए 8 लॉकेट पुलिस को सौंपे, जबकि नकदी और मोबाइल को खर्च या नष्ट करने की बात बताई।

इस मामले में उप निरीक्षक गिरिजाशंकर यादव, आरक्षक अतुल सिंह और तीजराम यादव की भूमिका अहम रही।पुलिस ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि चोरी और संपत्ति संबंधी अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

Related Articles

Back to top button