छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती की मंजूरी, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार को नई दिशा

 

Advertisement

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने 5000 नए शिक्षकों की भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा और लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी को दूर करेगा। इसके साथ ही, यह भर्ती युवाओं के लिए हजारों नए रोजगार अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

Advertisement

 

मंत्री ने यह भी बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी। विशेष ध्यान ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने पर दिया जाएगा, ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिल सके।

गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की प्राथमिकता हमेशा सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना रही है।

Related Articles

Back to top button