रायपुर

बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, 6 घायल; इलाज जारी

राजधानी रायपुर में रविवार तड़के एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। डीडीनगर थाना क्षेत्र के रायपुरा चौक ओवर ब्रिज के पास, कांकेर रोड से गुजरते समय बस ने पीछे से ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

इस घटना में बस चालक सहित छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत मेकाहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बस ड्राइवर के पैर में फ्रैक्चर आया है और सिर में भी चोट लगी है। वहीं, बस के अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, सौभाग्यवश किसी को गंभीर चोट नहीं आई, और सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। दुर्घटना की वजह ट्रक चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

डीडीनगर थाना की टीम ने मौके पर पहुँचकर सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button