छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री ने नक्सल मोर्चे पर वीरता दिखाने वाले जवानों के साथ किया रात्रिभोज, कहा– मार्च 2026 तक नक्सलवाद होगा खत्म.

रायपुर – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल मोर्चे पर बहादुरी दिखाने वाले जवानों के साथ अपने सरकारी निवास में रात्रिभोज किया। इस विशेष आयोजन में बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कांकेर और कोण्डागांव जिलों से पुलिस बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवान शामिल हुए।

Advertisement

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सभी जवानों के साथ भोजन किया और उनके अनुभव सुने। डीआरजी के जवानों ने बताया कि किस तरह उन्होंने दुर्गम पहाड़ियों में नक्सलियों से डटकर मुकाबला किया और अब वहां के लोग विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “नियद नेल्लानार” और “इलवद ग्राम पंचायत” जैसी योजनाओं से ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा है और अब पूरा बस्तर नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास के नए रास्तों पर चल पड़ा है।

Advertisement

बस्तर फाइटर की महिला जवानों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे कठिन परिस्थितियों में जंगलों में डटी रहती हैं और पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाती हैं। उन्होंने कहा कि अब जब वे गांवों में जाती हैं, तो लोग सम्मान और भरोसे की नजर से देखते हैं। शासन की उत्कृष्ट पुनर्वास नीति के चलते अब भटके हुए युवा भी मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

विजय शर्मा ने इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन का लक्ष्य है कि राज्य के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी पहुंचे।कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री ने जवानों को सम्मानित किया और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उपहार भी प्रदान किए।

 

Related Articles

Back to top button