बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, कई यात्री घायल….

एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, जांगला थाना क्षेत्र के पास एक बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस रोड के किनारे पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है।इस भीषण टक्कर के कारण नेशनल हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे अब नियंत्रित किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह हादसा फिर एक बार यह सवाल जरूर खड़ा करता है, क्या तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के इंतज़ाम अब भी नाकाफी हैं?




