छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली आयतू पोडियाम मारा गया। मुठभेड़ गंगालूर थाना क्षेत्र के गमपुर-पूरंगेल जंगल में हुई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान सुबह 10 बजे के बाद आमने-सामने की मुठभेड़ शुरू हो गई, जो कई घंटों तक रुक-रुक कर चलती रही।

Advertisement

 

आज दोपहर तक नक्सलियों की ओर से फायरिंग बंद होने के बाद सर्चिंग में मारा गया नक्सली मिला। मारा गया नक्सली गंगालूर एरिया कमेटी में ACM (एरिया कमेटी मेंबर) के रूप में सक्रिय था।

 

मुठभेड़ स्थल से एक बीजीएल लॉन्चर, तीन सेल, एक सिंगल शॉट रायफल, तीन राउंड, वॉकी-टॉकी, टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, माओवादी वर्दी और अन्य सामग्री बरामद की गई है।बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने मुठभेड़ और नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button