छत्तीसगढ़

महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी देशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

छुरिया – पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महतारी एक्सप्रेस वाहन से 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में चालक इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि महतारी एक्सप्रेस का दुरुपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा है। बम्हनी इलाके में नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपी को शराब सहित दबोच लिया। बरामद शराब की मात्रा 138.240 बल्क लीटर और कीमत लगभग 53,760 रुपये बताई गई है।

Advertisement

 

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी ने दावा किया कि उसने प्रसूति कॉल का हवाला देकर महाराष्ट्र से शराब लाई थी।

 

Related Articles

Back to top button